कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में अनंतपुर टोल के पास बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशील जाटव लुकवासा से संगेश्वर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अनंतपुर टोल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वे घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 में तैनात कांस्टेबल योगेश मांझी (345) और पायलट अवधेश भार्गव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने घायल युवक को बिना देरी किए कोलारस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
समय पर मिली मदद: सड़क हादसे के बाद डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Tags
Kolaras