3 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े शिक्षक: गांधी जयंती पर पार्क में रखा उपवास, सत्याग्रह से बुलंद की आवाज - Shivpuri



. आंदोलन के छठवे दिन भोपाल के नीलम पार्क में धरना जारी 

. शिक्षकों ने गांधी जयंती पर रखा उपवास किया सत्याग्रह

. नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पात्रता परीक्षा का विरोध व ई अटेण्डेन्स को स्वैच्छिक करने की प्रमुख मांग

शिवपुरीः- शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन छठवे दिन भी भोपाल के नीलम पार्क में जारी रहा। अपनी मांगों व आंदोलन के समर्थन में अध्यापकों व शिक्षकों ने गांधी जयंती के अवसर पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सावरकर पार्क में उपवास रखा व सत्याग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक अपने आंदोलन में सम्मिलित हुए। 

नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पात्रता परीक्षा का विरोध व ई अटेण्डेन्स को स्वैच्छिक करने की प्रमुख मांग को लेकर शिक्षकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आहवान पर सैंकड़ों शिक्षक गांधी जयंती के अवसर पर सावरकर पार्क में एकत्रित हुये जहां उन्होने उपवास रख सत्याग्रह किया। आंदोलित शिक्षकों को स्नेह रघुवंशी, राजकुमार सरैया, सुनील वर्मा, मनमोहन जाटव, अंगद सिंह तोमर, उमेश करारे, अरविन्द सरैया, इन्दु पाराशर, प्रीती सूर्येश, रेखा रघुवंशी, ज्योति भदौरिया, प्रतिभा गंदर्भ, मनोज बाथम, महावीर मुदगल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन द्वारा किया गया। उपवास व सत्याग्रह के अंत में राष्ट्रगान के साथ उपवास समाप्त किया गया। इस अवसर पर व्रजेन्द्र कुल्लू भार्गव, गुणसागर शर्मा, राजेश शर्मा, विमल शर्मा, दिनकर नीखरा, विष्णु राठौर, मनोज भार्गव, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, मनीषा यादव, प्रेमसुधा श्रीवास्तव, नूतन जाटव, ममता सगर, मनीषा शाक्य, प्रीती आर्य, लक्ष्मी जाटव, राखी श्रीवास्तव, रितु भार्गव, अर्चना राय, राजकुमार जैन, रजनी जैन, बंदना गुप्ता, रानी वर्मा, विनीता हिनवार, वंदना श्रीवास्तव, मधु सिंह परिहार, कलावती भगत, राजेश सोनी, बृजेश बाथम, राजेन्द्र धाकड़, बल्लभ आदिवासी, राजीव बाथम, दीपक बाथम, देवेन्द्र उचारिया, रामेश्वर धाकड़, भगवती प्रसाद कबीर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म