कोलारस बायपास पर तहसीलदार भार्गव ने की कार्रवाई, 300 क्विंटल मूंगफली से भरा ट्रक पकड़ा, महाराष्ट्र जा रहा था वाहन - Kolaras


करैरा से सांगली जा रहा था ट्रक, जांच के दौरान चालक नहीं दिखा सका परिवहन संबंधी दस्तावेज


कोलारस। कोलारस बायपास पर तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने कार्रवाई करते हुए 300 क्विंटल मूंगफली से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक करैरा से मूंगफली लेकर महाराष्ट्र के सांगली की ओर जा रहा था। जांच के दौरान चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद प्रशासन ने ट्रक को पकड़ लिया।


जानकारी के अनुसार, कोलारस बायपास से मूंगफली से भरे ट्रक के गुजरने की सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने ट्रक को रुकवाकर जांच की। इस दौरान चालक से मूंगफली के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका।


दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर तहसीलदार ने ट्रक को पकड़ लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मूंगफली के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।


शिवपुरी में 300 क्विंटल मूंगफली से भरा ट्रक जब्त: मंडी टैक्स और गेट पास के दस्तावेज नहीं मिले

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 बाईपास पर अन्नपूर्णा होटल के पास प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मूंगफली से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में करीब 300 क्विंटल मूंगफली (600 बोरियां) भरी हुई थी, जो बिना वैध दस्तावेजों के महाराष्ट्र के सांवली भेजी जा रही थी कार्रवाई की यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार प्रदीप भार्गव के नेतृत्व में की गई।


मंडी टैक्स और गेट पास नहीं दिखा सका चालक

जांच के दौरान जब ट्रक चालक से मूंगफली के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज, मंडी टैक्स रसीद और गेट पास मांगे गए, तो वह कोई भी संतोषजनक दस्तावेज या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका। कागजात न मिलने के कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि इस माल की ढुलाई में बड़े पैमाने पर मंडी टैक्स की चोरी की जा रही थी।


करैरा से लोड हुआ था ट्रक

चालक अंकेश पाल ने पूछताछ में बताया कि यह ट्रक शिवपुरी निवासी राकेश गुप्ता का है और इसमें भरी गई मूंगफली करैरा स्थित बाबू साहू की फर्म से लोड की गई थी जिसे महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।


प्रशासन ने अवैध परिवहन की आशंका के चलते ट्रक और उसमें लदी 300 क्विंटल मूंगफली को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए कोलारस मंडी बोर्ड के सुपुर्द कर दिया है मामले में आगे की जांच-पड़ताल जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म