300 अवैध देसी पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार, फिजिकल पुलिस की कार्रवाई - Shivpuri

30 पैकेट में मिले 8 हजार रुपए के हाथ से बने पटाखे, लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने किया जब्त

शिवपुरी। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिजिकल थाना पुलिस ने 300 हाथ से बने देसी पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त पटाखों की कीमत करीब 8 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर बारादरी गणेश गौरी कुंड के पास एक व्यक्ति को प्लास्टिक का कट्टा लेकर जाते पकड़ा गया। तलाशी में कट्टे से 30 पैकेट में कुल 300 बड़े देसी पटाखे मिले। पटाखों के परिवहन से संबंधित वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रेम शाक्य (54), निवासी गणेश कॉलोनी, शिवपुरी के रूप में बताई है। उसके खिलाफ भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई थाना प्रभारी अविनाश राठौड़ के नेतृत्व में फिजिकल थाना पुलिस की टीम ने की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म