जरूरत पड़ी तो 12 नवंबर को होगी वोटिंग, मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है सीट
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। उम्मीदवार 2 नवंबर तक नामांकन जमा कर सकेंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र विधानसभा भवन स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी, जबकि 5 नवंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
यदि चुनाव की आवश्यकता हुई तो 12 नवंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना की जाएगी।
यह सीट केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के 14 अक्टूबर को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। उनका कार्यकाल 3 अप्रैल 2030 तक था। उपचुनाव में निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल भी इसी तारीख तक रहेगा।
Tags
Bhopal