शिवपुरी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई, आरोपी न्यायालय से जेल भेजा गया
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई अग्रसेन नगर के सामने सिंहनिवास के पास फोरलेन, शिवपुरी पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे राजेश उर्फ आनंद पुत्र रामसेवक मिश्रा, उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवगिर मंदिर के पास दतिया, हाल निवासी छितरी रोड शिवपुरी को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। पूछताछ एवं कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
The Today Times | शिवपुरी
Tags
Shivpuri