कोलारस नगर के लोगो को 80 वर्ष के इंतजार के बाद 01 दिसम्बर से नये बस स्टैंड प्रारम्भ होने की सौगात-शिवहरे - Kolaras



नये बस स्टैंड चालू होने से जगतपुर चैराहे एवं पुराने बस स्टैंड पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से मिलेगी निजात 

कोलारस - कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर 80 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद नवीन बस स्टैंड मानीपुरा पर शाॅपिंग काॅम्पलैक्स के साथ बस स्टैंड का शुभारम्भ कई माह पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया किन्तु बस स्टैंड के शेष कार्य पूर्ण न होने से नवीन बस स्टैंड पर बसों का स्टाॅपेज प्रारम्भ नहीं हो सका जिसको लेकर कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष शिवहरे ने कहा कि कोलारस नगर की वर्षो पुरानी बस स्टैंड की समस्या तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र यादव के प्रयासों से हल हो गई किन्तु रोड़, शुलभ काॅम्पलैक्स, प्रतिक्षालय का कार्य पूर्ण न होने से नवीन बस स्टैंड पर बसों का स्टाॅपेज प्रारम्भ नहीं हो सका जिसे नवम्बर माह में शेष कार्य पूर्ण कर 01 दिसम्बर से कोलारस नगर के नवीन बस स्टैंड को चालू कर कोलारस नगर में जगतपुर चैराहे से लेकर पुराने बस स्टैंड पर लगने वाले जाम से छुटकारा कोलारस नगर के लोगो को मिलेगा कोलारस नगर में बस स्टैंड की समस्या 80 वर्षो से लटकी हुई थी जिसे रविन्द्र शिवहरे परिवार के चैथे कार्यकाल में पूर्ण कर लिया गया और 01 दिसम्बर से नये बस स्टैंड पर बसों को अनिवार्य रूप से रोकर नवीन बस स्टैंड को चालू किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म