नगर परिषद कोलारस ने सेवा-संकल्प अभियान के तहत किया वृक्षारोपण - Kolaras

स्वच्छता की दिलाई शपथ, गुंजारी नदी की सफाई के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में लगाए पौधे

कोलारस। महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगर परिषद कोलारस द्वारा सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्वच्छता सेवा, वृक्षारोपण, गुंजारी नदी की साफ-सफाई तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नगर परिषद पार्क में पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। नगर परिषद सीएमओ रमेश भार्गव ने कहा कि आज लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिस तरह हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, उसी तरह इन पौधों को भी संरक्षण और नियमित देखरेख की आवश्यकता है।

इस अवसर पर सीएमओ रमेश भार्गव, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन ओ.पी. भार्गव, पार्षद भानु जाट, संदीप चंदेल, श्रीमती जुली शर्मा, प्रिया जाट, आबिद खान, शिवराज दांगी, संजीव मेट, सागर सड़ैया सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म