शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी द्वारा विभिन्न सामाजिक व आर्थिक मुद्दों को लेकर 4 अक्टूबर (रविवार) को दोपहर 2 बजे सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड, शिवपुरी में विशाल जनाक्रोश रैली एवं जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के प्रतिनिधियों ने समाज के लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
शिवपुरी में 4 अक्टूबर को विशाल जनाक्रोश रैली और जनसभा, राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने की मांगें उठाने की तैयारी, यूजीसी नियमों को लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश: 4 अक्टूबर को शिवपुरी में विशाल जनाक्रोश रैली व जनसभा का होना आयोजन ।
प्रमुख मांगें: -
आरक्षण का आधार आर्थिक किया जाए।
UGC नियम वापस (Roll Back) लिए जाएं।
SC/ST एक्ट में आवश्यक संशोधन किया जाए।
सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
मुफ्तखोरी बंद कर युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं।
जनता के टैक्स के पैसे का भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
UPI भुगतान पर MDR टैक्स वापस लिया जाए।
सामाजिक उत्थान की सरकारी योजनाएं सभी वर्गों के लिए समान रूप से लागू की जाएं।
आरक्षण का आधार बदलें: जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए
UGC नियम वापस लें: हाल ही में प्रस्तावित/लागू यूजीसी नियमों को तुरंत वापस (Roll Back) लिया जाए
SC/ST एक्ट में संशोधन: एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक संशोधन किए जाएं
सवर्ण आयोग का गठन: सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए स्वतंत्र सवर्ण आयोग बनाया जाए
रोजगार पर ध्यान: मुफ्तखोरी की योजनाओं को बंद कर युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं
भ्रष्टाचार पर रोक: टैक्सपेयर्स के पैसों का भ्रष्टाचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो
MDR टैक्स की वापसी: डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए UPI भुगतान पर लग रहे MDR टैक्स को वापस लिया जाए
समान योजनाएं: सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को समान रूप से मिले
आयोजक व निवेदक: राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी (म.प्र.)
संपर्क सूत्र: शत्रुघ्नसिंह तोमर (9425766471), महेश शर्मा (9584684800), रोहित दुबे एडवोकेट (8269023985), महेन्द्र जैन भय्यन (9425488828), वरूण पाराशर (7697199897), एवं रघुराजसिंह वैस (9893601998)।
