कोलारस कृषि उपज मंडी तीन दिन रहेगी बंद, बुधवार से नियमित चालू - Kolaras


त्योहारों के चलते 18, 19 और 20 अक्टूबर को नहीं होगा कामकाज, किसानों से उपज नहीं लाने की अपील

कोलारस। कृषि उपज मंडी कोलारस में त्योहारों के चलते लगातार तीन दिन मंडी का कामकाज बंद रहेगा। मंडी से प्राप्त सूचना के अनुसार 18 अक्टूबर रविवार, 19 अक्टूबर महानवमी और 20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा होने के कारण मंडी में कृषि उपज की नीलामी एवं क्रय-विक्रय नहीं होगा।

मंडी बंद रहने के दौरान किसानों की उपज की खरीदी नहीं की जाएगी। ऐसे में क्षेत्र के किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे इन तीन दिनों में अपनी कृषि उपज बिक्री के लिए मंडी प्रांगण में लेकर न आएं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

त्योहारी अवकाश के बाद मंडी में कृषि उपज की नीलामी और अन्य कामकाज पुनः नियमित रूप से संचालित होगा।

तीन दिन बंद रहेगी मंडी - 
18 अक्टूबर — रविवार
19 अक्टूबर — महानवमी
20 अक्टूबर — दशहरा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म