कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस के रिजोदा गांव में वारदात से मचा हड़कंप, खेत से मक्का लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहा था किसान, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
कोलारस थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान घनश्याम उर्फ लल्लू, पुत्र रामबाबू रघुवंशी, निवासी रिजोदा (वर्तमान निवासी गुना) के रूप में हुई है।
खेत से मक्का लेकर लौट रहा था किसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घनश्याम उर्फ लल्लू खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रिजोदा गांव में उस पर पीछे से गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अपडेट जारी...
Tags
Kolaras