एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने विजयपुरा और झाड़ेल में किया निरीक्षण
कोलारस। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने सोमवार को ग्राम विजयपुरा और झाड़ेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत ई-केवाईसी और पंजीयन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर राजस्व अमले को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
स्वामित्व योजना के कार्यों की समीक्षा, उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण व्यवस्था जांची
एसडीएम ने ग्राम झाड़ेल की शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने और व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
Tags
Kolaras