कोलारस विधानसभा के लिये विधायक यादव, जितेन्द्र जैन, विपिन खैमरिया टिकिट की आस में जनता के बीच, विधायक को सिंधिया का भरोसा, जैन केन्द्रीय ग्रह मंत्री से आस, खैमरिया संगठन पर भरोसे के सहारे - Kolaras


कोलारस - वर्ष 2026 में दो माह का समय शेष बचा है और अगले वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये चुनाव होना है उत्तर प्रदेश के चुनाव सम्पन्न होते ही भाजपा का केन्द्रीय एवं मध्यप्रदेश का संगठन 2028 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जायेगा इसी बीच भाजपा के करीब दो दर्जन से भी अधिक भाजपा के नेता कोलारस विधानसभा के लिये टिकिट की दावेदारी पेश कर सकते है भाजपा के नेताओं को संगठन पर भरोसा है भाजपा के नेता यहां तक कहते है कि जिस प्रकार दतिया में संगठन ने नये चेहरे को पार्टी का उम्मीदवार बनाया उसी तरह कोलारस विधानसभा में भी नया चेहरा भाजपा का उम्मीदवार हो सकता है। 


भाजपा के नेताओं को दतिया में टिकिट बदलाव के बाद जागी कोलारस में टिकिट की उम्मीद - 


कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को भले ही भाजपा के लोग कमजोर मान रहे हो किन्तु कांग्रेस के लोगो को संगठन की एक जुटता एवं भाजपा के विरोध के चलते शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन सीटें जीतने का भरोसा है उस सूची में पोहरी, पिछोर एवं कोलारस विधानसभा को कांग्रेस के लोग कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने वाले सूची में मान कर चल रहे है भाजपा को भले ही सर्वण बोट यूजीसी के चलते कटने का डर सता रहा हो किन्तु भाजपा को भरोसा है कि लाड़ली बहना एवं जिन सीटों पर सर्वण उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे वहां लाड़ली बहना एवं सर्वण समाज के बोट बैंक से भाजपा का प्रत्याशी काफी मजबूत होगा।


विधायक यादव, जितेन्द्र जैन, विपिन खैमरिया सहित दो दर्जन भाजपा के नेता टिकिट की आस में - 

कोलारस विधानसभा सीट के लिये 2028 में होने वाले आम चुनावों के पूर्व ही भाजपा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता कोलारस विधानसभा से टिकिट की मांग कर रहे है जबकि वर्तमान में भाजपा के विधायक महेन्द्र यादव 50 हजार बोटो से चुनाव जीतकर आये है और सिंधिया तथा मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते है इन सबके बाबजूद भी भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोलारस विधायक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा विकास कार्यो में कोलारस को कोई बड़ी उपलब्धी नहीं दिला पाये जिसके चलते सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कोलारस विधानसभा सीट से भाजपा अपना उम्मीदवार बदल सकती है इसी उम्मीद में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन केन्द्रीय ग्रह मंत्री की टीम में शामिल अपने करीबी रिस्तेदारों के सहारे चुनाव से पूर्व जनता के बीच अपनी पेट बनाने में जुटे हुये है इसी क्रम में कोलारस विधानसभा से तीसरा नाम विपिन खैमरिया का भी आता है इन्हे भाजपा संगठन से मिली हरि झंडी पर पूरा भरोसा है जिसके चलते वह काफी लम्बे समय से जनता के बीच पहुंचकर अगले वर्ष होने वाले पार्टी के सर्वे में अपना नाम जुड़वाने के उद्देश्य से जनता के बीच पहुंचकर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुये है इन तीन के अलावा भी करीब दो दर्जन भाजपा के नेता भी कोलारस विधानसभा सीट से टिकिट की मांग के उद्देश्य से जनता के बीच निरंतर अपनी पकड़ बनाने में लगे हुये है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म