गांधी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, हाईवे एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया था अस्पताल
कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में गांधी पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक रामदयाल ओझा की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रामदयाल ओझा निवासी अटामानपुर, वर्तमान निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर, शिवपुरी, बाइक से कोलारस से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांधी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की विस्तृत जानकारी और दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी की प्रतीक्षा है।
Tags
Kolaras
