पथ संचलन से समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मिलता है बल - ओपी भार्गव - Kolaras

कोलारस में RSS पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत - 
कोलारस। शरद पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में पथ संचलन किया। कदमताल करते हुए स्वयंसेवक देशभक्ति की धुनों के साथ सदर बाजार, एप्रोच रोड, एबी रोड सहित विभिन्न मार्गों से निकले। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

सदर बाजार में वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी भार्गव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान हरस्वरूप गौड़, प्रियाशरण गुप्ता, हीरालाल कोली, मोहित भार्गव, प्रमोद गौड़, रामनारायण दांगी, राहुल गुप्ता, केदार वर्मा, हेमंत दांगी, प्रमोद कोली, खट्टू वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, मुकेश जैन, मुदित वर्मा और तरुण तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी भार्गव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पथ संचलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और अनुशासन की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि संघ की गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण और अनुशासन के भाव को प्रोत्साहित किया जाता है।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

पथ संचलन में जिला प्रचारक जितेंद्र गोस्वामी, कोलारस संघचालक रत्नेश जैन, नगर संघचालक यशवंत श्रीवास्तव, खंड कार्यवाह सौरभ रघुवंशी और स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म