कोलारस की प्रतिभा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम: हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में विशिष्ट अतिथि बने योगाचार्य स्वामी श्यामदेव - Kolaras




कोलारस / कोलारस के प्रसिद्ध योगाचार्य स्वामी श्यामदेव (उर्फ इंद्रजीत सिंह लोधी) ने हरिद्वार स्थित प्रतिष्ठित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। सम्मेलन में उन्होंने 'योग प्राण विद्या' का प्रतिनिधित्व किया और इसके माध्यम से मानव स्वास्थ्य सुधार के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।



जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य स्वामी श्यामदेव ने 'योग प्राण विद्या' के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए बताया कि प्राण ऊर्जा के माध्यम से किस प्रकार विभिन्न शारीरिक और मानसिक व्याधियों का उपचार संभव है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों के लिए व्यावहारिक प्राण उपचार सत्र का भी संचालन किया, जिससे अनेक प्रतिभागी लाभान्वित हुए।

पत्रकार रोहित वैष्णव से चर्चा करते हुए स्वामी श्यामदेव ने बताया कि योग प्राण विद्या स्वयं को जानने और समझने की एक प्रभावी प्रणाली है। उन्होंने कहा कि इस पद्धति की सहायता से व्यक्ति न केवल अपना स्वयं का उपचार कर सकता है, बल्कि सुदूर स्थित किसी भी व्यक्ति या जटिल रोग से ग्रस्त मरीज का भी दूरस्थ (डिस्टेंस) प्राण उपचार सफलता पूर्वक किया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कोलारस का नाम रोशन करने पर स्थानीय नागरिकों, शुभचिंतकों और योग प्रेमियों ने स्वामी श्यामदेव को शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म