कोलारस (शिवपुरी)-: सोमवार को कोलारस के ग्राम राजगढ निवासी भंवर सिंह चौहान के छोटे भाई, जनपद अध्यक्ष कोलारस भरत सिंह चौहान व शत्रुघ्न सिंह चौहान के बड़े भाई तथा मंगल, चेतन एवं रंजीत के पूज्य पिता डॉ. लक्ष्मण सिंह चौहान (राजगढ़ वाले) का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. चौहान अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
दिवंगत डॉ. लक्ष्मण सिंह चौहान का अंतिम संस्कार दिनांक 12 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे उनके निज ग्राम राजगढ़ में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी, चौहान के निधन पर लोगो ने की शोक संवेदना व्यक्त।
शोक व्यक्त करने वालो में - विधायक महेंद्र यादव, विपिन खेमरिया, रविन्द्र शिवहरे, रामस्वरूप रिझारी, हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, रोहित बैरागी, सतीश भार्गव, प्रदीप गौड़, हरवीर धाकड़, कुलदीप धाकड़, राम सड़ेया, राजकुमार भार्गव, डॉ. राजेश भार्गव, गणेश धाकड़, दीपक शिवहरे, देवेंद्र सिंघल, राकेश लेवा वाले, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, गोविंदा अग्रवाल, मयंक गर्ग, राजेंद्र शिवहरे, मनोज कोल, सुनील विजरौनी वाले, अंकेश कुशवाह, सतीश कुशवाह, किशन यादव, अर्जुन यादव, मनदीप गोस्वामी एवं अरविंद लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
