कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर कोलारस में आबकारी टीम की कार्यवाही, सघन चेकिंग अभियान जारी - Kolaras

कोलारस - शिवपुरी जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा सोमवार को वृत्त कोलारस में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के वृत्त कोलारस प्रभारी बृजराज शर्मा के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा कोलारस क्षेत्र में रोड चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान कोलारस-भड़ौता रोड से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं इसके परिवहन में उपयोग की जा रही एक मोटरसाइकिल (पंजीयन क्रमांक एमपी 33 जेडएन 6604) को जब्त किया गया जब्त की गई मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत 1,03,000 रुपये आंकी गई है।

मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत 01 आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है मौके से आरोपी गोविंद पुत्र प्रेमनारायण केवट (निवासी ग्राम हरीपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश

जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने बताया कि आमजन से प्राप्त हो रही शिकायतों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जिले में सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों तथा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन में लिप्त दोषियों के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

कार्रवाई में शामिल आबकारी टीम

उक्त सफल कार्रवाई में वृत्त प्रभारी बृजराज शर्मा के साथ आबकारी उपनिरीक्षक विनीत शर्मा, डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, राहुल गुप्ता सहित आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म