कोलारस - मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेजवारा के पास शनिवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां आदिवासी बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर बनी एक पुलिया अचानक धंस गई, जिसकी चपेट में आकर एक ट्रैक्टर का पहिया धंसे हुए हिस्से में जा घुसा पुलिया अचानक धंस जाने से वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर का अगला पहिया गड्ढे में समा गया गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ा, जिससे चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, हरिपुर गांव के रहने वाले शिशुपाल धाकड़ शनिवार रात अपने मक्का के खेत का काम निपटाकर ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सेजवारा गांव के पास आदिवासी बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया से गुजर रहे थे, अचानक पुलिया का एक हिस्सा नीचे धंस गया।
शिशुपाल धाकड़ ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था गांव के पास बनी पुलिया से गुजर रहा था, तभी अचानक पुलिया का एक हिस्सा नीचे धंस गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ट्रैक्टर का अगला पहिया गड्ढे में समा गया और वाहन वहीं ठिठक गया। इस अचानक हुए हादसे से चालक शिशुपाल घबरा गया, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित है।
पुलिया धंसते ही ट्रैक्टर का अगला पहिया गहराई में जा फंसा और गाड़ी मौके पर ही रुक गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चालक शिशुपाल घबरा गए, लेकिन ट्रैक्टर के वहीं थम जाने से वह बाल-बाल बच गए।