शिवपुरी पुलिस की सराहनीय पहल: रात में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को एसडीओपी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान - Shivpuri



पिछोर (शिवपुरी)। शिवपुरी पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। रात के दौरान गश्त पर निकले एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।


जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ‘राहगीर योजना’ चलाई जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 3-4 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य हमराह बल के साथ गश्त के लिए पिछोर से मायापुर रोड की ओर रवाना हुए थे। रास्ते में उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर एक्सीडेंट में घायल अवस्था में पड़ा देखा। एसडीओपी ने बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ घायल के पास पहुंचकर उसे संभाला।


पूछताछ में घायल ने अपना नाम जयराम पाल बताया। पुलिस टीम ने तुरंत उसे पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। इसके साथ ही घायल के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई।


समय पर इलाज मिलने से घायल व्यक्ति की जान बच सकी। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। कार्रवाई में एसडीओपी प्रमोद शाक्य एवं उनके साथ तैनात पुलिस बल की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म