गौड़ बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार का मुकुट बरामद - Shivpuri

बामौरकलां पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

शिवपुरी/बामौरकलां। बामौरकलां थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गौड़ बाबा मंदिर से चोरी किया गया करीब 15 हजार रुपये कीमत का चांदी का मुकुट बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, फरियादी हजरत लोधी (65 वर्ष), निवासी कोठी झालौनी ने 14 नवंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 और 14 नवंबर की दरमियानी रात झालौनी मंदिर के पास स्थित गौड़ बाबा मंदिर से बाबा का चांदी का मुकुट चोरी हो गया है। फरियादी की शिकायत पर थाना बामौरकलां में अपराध क्रमांक 162/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामौरकलां उपनिरीक्षक कुसुम गोयल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटेलाल पाल (35 वर्ष), निवासी चचौरा थाना बामौरकलां की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 15 हजार रुपये कीमत का चांदी का मुकुट बरामद कर लिया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, प्रधान आरक्षक नीलम कुमार शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, आरक्षक राहुल राठौर एवं सत्यम बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म