माधव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल के शुभारंभ के बाद ग्राम भदरौनी में दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का करेंगे उद्घाटन
शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 20 नवंबर 2026 को शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दो शैक्षणिक संस्थानों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर 1:30 बजे माधव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल, पोहरी पहुंचेंगे, जहां वे विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम भदरौनी पहुंचकर दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ करेंगे।
दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
Tags
Shivpuri