20 नवंबर को कोलारस, खतौरा, रन्नौद और करैरा में लगेंगे बिजली समस्या समाधान शिविर - Shivpuri

नवीन कनेक्शन, बिल संशोधन और ई-केवाईसी सहित विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर होगा निराकरण

शिवपुरी। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 20 नवंबर को कोलारस, खतौरा, रन्नौद और करैरा में संपर्क अभियान कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की नवीन विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल संशोधन, ई-केवाईसी सहित अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

विद्युत वितरण कंपनी शिवपुरी वृत्त द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

यहां लगेंगे शिविर

- कोलारस शहर: वार्ड क्रमांक 14, आईटीआई कॉलेज के पास।
- खतौरा: ग्राम छापी, प्राथमिक स्कूल के पास।
- रन्नौद: ग्राम माढ़ा, पंचायत भवन के पास।
- करैरा: ग्राम खैराघाट, प्राथमिक स्कूल के पास।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 20 नवंबर को निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं और नवीन कनेक्शन, बिल संशोधन एवं ई-केवाईसी जैसी सुविधाओं का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म