शिवपुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को मिली 25 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता, किसानों और खाताधारकों को मिलेगी राहत - विधायक यादव - Shivpuri

मध्यप्रदेश शासन ने बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए स्वीकृत की राशि, कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जताया आभार

शिवपुरी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा 25 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस निर्णय से बैंक की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और जिले के उन ग्रामीणों एवं किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी जमा राशि बैंक में फंसी हुई है।

इस संबंध में कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि शासन के इस महत्वपूर्ण निर्णय से सहकारी बैंक को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों एवं ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा और सहकारिता क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

विधायक महेंद्र यादव ने शिवपुरी जिले के किसानों और सहकारिता क्षेत्र के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आर्थिक सहायता से बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आम खाताधारकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म