शिवपुरी। शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते 4 नवंबर 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी बाणगंगा एवं फतेहपुर उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले 11 केवी फीडरों पर सुधार कार्य किया जाएगा।
इसके चलते 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
विष्णु मंदिर फीडर: विष्णु मंदिर, गुलाबशाह दरगाह, सर्वोदय नगर, इंदिरा कॉलोनी एवं फक्कड़ कॉलोनी।
न्यू बस स्टैंड फीडर, मनियर फीडर एवं फतेहपुर फीडर: श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथीखाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, 26 नंबर कोठी के पास एवं परिहार मोहल्ला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।
Tags
Shivpuri