शिवपुरी में मंगलवार को 4 घंटे बिजली कटौती, शहर के कई इलाके रहेंगे प्रभावित - Shivpuri



3 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली, बाणगंगा उपकेंद्र के चार फीडरों पर होगा रखरखाव कार्य

शिवपुरी। शहर में विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं आवश्यक सुधार कार्य के चलते मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर अंतर्गत 33/11 केवी बाणगंगा उपकेंद्र के चार फीडरों पर सुधार कार्य किया जाना है।

विद्युत कंपनी के अनुसार, 11 केवी चीलोद, फिजीकल रोड, सिटी एवं दो बत्ती फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

बिजली कटौती से चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी फिजीकल, विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजीकल रोड, फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेंद्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराना बस स्टैंड एवं शिवाजी नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म