जिला रोजगार कार्यालय और आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित हो रहे शिविर, 18 से 28 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
शिवपुरी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा द्वारा भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 25 नवंबर को आयोजित भर्ती शिविर में 54 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से निर्धारित मापदंडों के आधार पर 14 युवाओं का चयन किया गया।
यह भर्ती अभियान सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं ड्रोन पायलट के कुल 250 पदों के लिए संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
आगामी भर्ती शिविरों की तिथियां
- 26 नवंबर – जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी
- 27 नवंबर – जनपद पंचायत कोलारस
- 30 नवंबर – जनपद पंचायत बदरवास
- 01 दिसंबर – जनपद पंचायत करैरा
- 02 दिसंबर – जनपद पंचायत नरवर
- 03 दिसंबर – जनपद पंचायत खनियाधाना
18 से 28 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को नोएडा में 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें ग्वालियर, इंदौर, पीथमपुर, कटनी, जबलपुर, देवास, गुना सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में पदस्थ किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18 हजार से 28 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, प्रमोशन तथा रियायती दर पर आवास एवं मेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय एवं आजीविका मिशन ने जिले के इच्छुक बेरोजगार युवाओं से आगामी भर्ती शिविरों में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Tags
Shivpuri