पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को शिवपुरी बस स्टैंड से किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा - Shivpuri



साइबर सेल की मदद से पुलिस को मिली सफलता, महिला अधिकारी और बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में हुई आवश्यक कार्रवाई

शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 340/26 में कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास करते हुए बालिका को शिवपुरी बस स्टैंड से बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को ग्राम भोजपुर निवासी 40 वर्षीय फरियादी ने पोहरी थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 42/26 दर्ज कर अपराध क्रमांक 340/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम को शिवपुरी एवं ग्वालियर की ओर रवाना कर बालिका की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों और साइबर सेल की सहायता से 23 एवं 24 नवंबर की दरम्यानी रात बालिका को शिवपुरी बस स्टैंड से महिला अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

रात होने के कारण बालिका को विश्राम के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। इसके बाद 24 नवंबर को महिला अधिकारी ने बालिका से पूछताछ कर आवश्यक कथन दर्ज किए। बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष धाकड़, सउनि ओमनरेश जाटव, प्रधान आरक्षक 180 हृदेश पाराशर, आरक्षक 1134 अरविंद कुशवाह, आरक्षक 1100 उमाशंकर मीणा एवं महिला आरक्षक 1110 मंजूलता शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म