नई दिल्ली- केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा देश के 111 शहरों में कराए गए ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स सर्वे में छत्तीसगढ़ का रायपुर सातवें, मध्यप्रदेश का इंदौर आठवें और भोपाल दसवें नंबर पर है। रहने के लिए सबसे अच्छे शहर में पुणे पहले नंबर पर है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें दूसरे स्थान पर नवी मुंबई और तीसरे स्थान पर तिरुपति है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल शहर ने स्वच्छा सर्वेक्षण में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अब देश में रहने के लिए सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट के टॉप टेन में दोनों शहरों का नाम आना एक बड़ी उपलब्धि है।
Tags
नई दिल्ली