इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से बोर्ड खफा

INDvsENG: शर्मनाक हार से BCCI खफा, कोहली और शास्त्री से हो सकते हैं सवाल! नई दिल्ली- इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। एजबस्टन टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट भी पारी और 159 रन के अंतर से हार गई। ये पहला मौका था, जब कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया कोई टेस्ट पारी के अंतर से हारी है। टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद से ही मैैैचच पर मजाक उड़ रहा है, कि बीसीसीआई टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली से सवाल-जवाब करेगी। बोर्ड भी टीम के लचर प्रदर्शन से नाराज है और इसलिए दोनों से सवाल-जवाब होंगे। जिस तरह से बल्लेबाजों ने इस सीरीज में विकेट गंवाए हैं, उससे बोर्ड नाराज है।इस सीरीज में कप्तान कोहली को छोड़ दें बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे हैं। कोहली ने पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ा था। लेकिन दूसरे टेस्ट में उनका बल्ला भी खामोश रहा। उनके अलावा बाकी बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया मात्र 35.2 ओवरों में 107 रनों पर सिमट गई, जो लॉर्ड्‍स पर पिछले 100 सालों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की दूसरी छोटी पारी रही। जिम्बाब्वे की पारी वर्ष 2000 में इंग्लैंड के खिलाफ 30.3 ओवरों में ढेर हुई थी, जो इस मैदान की इस शताब्दी की सबसे छोटी पहली पारी रही। जिम्बाब्वे की पारी मात्र 83 रनों पर सिमटी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म