नई दिल्ली- Sui Dhaga Trailer वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. 'मेड इन इंडिया' के कॉन्सेप्ट पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण धवन (Varun Dhawan) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी मौजूद थे. 'सुई धागा (Sui Dhaga)' में वरुण धवन मौजी और अनुष्का शर्मा ममता के किरदार में हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने में दिलचस्प लग रहा है. फिल्म में अनुष्का शर्मा वरुण धवन को हीरोगीरी दिखाने के लिए कहती नजर आ रही हैं लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने कुछ ऐसा किया जो अनुष्का शर्मा का दिल जीतने के लिए काफी था।
Tags
नई दिल्ली