एससी-एसटी एक्ट में मोदी सरकार द्वारा किये गये संसोधन के विरोध में अब बीजेपी के ही नेता खड़े नजर आ रहे है। मध्यप्रदेश के रीवा से पूर्व बीजेपी विधायक लक्ष्मण तिवारी ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसी तरह टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी की महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष रजनी नायक ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है. जबकि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने एससी-एसटी एक्ट को काला कानून बताया है। गौरतलब है कि 6 सितबर को आयोजित भारत बंद का पूरे मध्यप्रदेश में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश बड़े शहरों में भी लोगों ने भारत बंद का सर्मथन किया है। वहीं इस कानून पर अब बीजेपी के नेता ही भी बगावत करते नजर आ रहे है। रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा ने एससी-एसटी एक्ट को काला कानून बताते हुये अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।जबकि रीवा से ही पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने एससी-एसटी एक्ट का विरोध करते हुये पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।इसी तरह टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी में बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष रजनी नायक ने इस कानून के विरोध में पार्टी से इस्तीफा देते हुये इसे काला कानून बताया है। इन सभी बातों से स्पष्ट है बीजेपी में भी इस बिल का कहीं-न-कहीं विरोध किया जा रहा है।