मातृ वंदना सप्ताह मीडिया कार्यशाला


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन 01 से 07 सितम्बर 2018 तक किया जा रहा है।
   जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन सहायक संचालक गौतमी गोलाईत की अध्यक्षता में किया गया। सहायक सांख्यिकी अधिकारी रोहित सिंह कौरव द्वारा मीडियाकर्मियों को योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण करते हुये बताया कि प्रथम प्रसवधारी समस्त महिलायें योजना अंतर्गत लाभार्थी है एवं योजना के उददेश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रसव के समय पर्याप्त पोषण एवं विश्राम करने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजनान्तर्गत हितग्राही को 5000 रू तीन किश्तों में (1000/2000/2000) सीधे महिला हितग्राही के खाते मे दिये जा रहे है, सीहोर जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत 13000 से अधिक हितग्राहियों को 3.60 करोड़ का लाभ दिया जा चुका हैं। कार्यशाला में योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता में पत्रकारों की भूमिका के विषय पर चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म