CM शिवराज को बताया योजना मशीन- राहुल गांधी


दो दिवसीय मध्‍य प्रदेश दौरे के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी चित्रकूट पहुंचे. राहुल इलाहाबाद से हेलि‍कॉप्टर में चित्रकूट पहुंचे. वहां से सीधे कामतानाथ मंदिर में दर्शन के करने के बाद राहुल ने राजौला में नुक्‍कड़ सभा को संबोधि‍त किया. राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, महासचिव दीपक बावरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे. चित्रकूट के पवित्र कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सतना और रीवा जिलों में जनसभाएं और रोड-शो करेंगे. इस पखवाड़े में यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा चुनावी दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को भोपाल में मंत्रोच्चारण के बाद अपना करीब 14 किलोमीटर का रोड शो किया था और फिर रैली को संबोधित किया था.

राजौला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने देश से झूठे वादे किए. राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी ने  पुराना कॉन्ट्रैक्ट बदला और HAL से छीनकर डील अपने दोस्त को दे दी. राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में बड़ा घोटाला हुआ है और पीएम मोदी ने अंबानी को फायदा पहुंचाया है. राहुल ने आगे कहा कि राफेल डील को लेकर जब मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की तो उन्होंने कहा कि डील में कोई सीक्रेट वाली बात नहीं है, आपकी सरकार बताना चाहे तो वह बता सकती है.

सीएम पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शिवराज चौहान दौ हजार योजनाएं लाए. योजनाएं में किसान आत्महत्या में नंबर वन बना प्रदेश. बेरोजगारी, कुपोषण, भ्रष्टाचार में नंबर 1 बना. व्यापम स्कैम में शिक्षा के सिस्टम को खत्म कर दिया है. राहुल ने आगे कहा कि  हमारी सरकार आएगी तो किसानों का कर्जा माफ करेंगे. कर्नाटक में हमने चीफ मिनिस्टर को बता दिया था कि हम समर्थन कर रहे हैं लेकिन 10 दिन के अंदर कर्जा माफ हो जाना चाहिए.

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया था कि राहुल गांधी 27 और 28 सितंबर को मध्य प्रदेश के सतना और रीवा जिलों में आएंगे. वह सबसे पहले चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद जनसभाएं और रोड-शो करेंगे. गुप्ता ने कहा कि राहुल 27 सितंबर को हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11.10 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और सीधे कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. मंदिर दर्शन के बाद वह पास में ही दोपहर 12 बजे चित्रकूट में एक छोटी सभा करेंगे. इसके बाद वह सतना जायेंगे.

राहुल सतना में 2.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे. वह 3.15 बजे बस से रीवा के लिए रवाना होंगे और पांच बजे रीवा शहर में रोड शो करेंगे. इसके बाद वह शाम 6.30 बजे सिरमोर सर्किल रीवा में आम सभा को संबोधित करेंगे.राहुल गांधी के दौरे के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कंडे इंतजाम किए हैं. राहुल प्रदेश के सतना और रीवा शहर में  जगह-जगह सभा और रोड-शो करेंगे. उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 15 आईपीएस अधिकारी, 28 एडिशनल एसपी, 45 डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं. साथ ही करीब 2200 जवान रीवा और सतना में तैनात हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म