मंगेतर के अश्लील फोटो WHATSAPP स्टे्‌टस पर डालने बाला आरोपी गिरफ्तार


वी केयर फॉर यू ने मंगलवार दोपहर प्लेसमेंट एजेंसी के संयोजक को गिरफ्तार किया। आरोपित मंगेतर के अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। वह निजी फोटो वॉट्सएप स्टे्‌टस पर अपडेट करता था। एएसपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक एमआईजी थाना क्षेत्र निवासी युवती की शिकायत पर आरोपित नितिन पिता बृजमोहन बंसीवाल निवासी पंचम की फेल को गिरफ्तार किया है। आरोपित प्लेसमेंट एजेंसी राधिका एसोसिएट पर संयोजक है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित पूर्व में कोचिंग क्लास में साथ पढ़ता था। इस दौरान दोस्ती हुई और दोनों मिलने लगे। आरोपित ने युवती के साथ अश्लील फोटो खींच लिए थे। कुछ दिनों बाद दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन उसके व्यवहार से परेशान होकर युवती ने कुछ समय बाद सगाई तोड़ दी। आरोपित ने बदनाम करने के लिए युवती के निजी फोटो वायरल करना शुरू कर दिएपुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म