कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी कल MP आएंगे, चित्रकूट में सभा को करेंगे संबोधित



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी कल सतना आएंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर एसपीजी समेत जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। चित्रकूट के रजौला बाइपास व शहर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित होने वाली सभा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।राहुल गांधी की सुरक्षा इतनी कड़ी रहेगी कि बिना पास के किसी भी व्यक्ति को सभास्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हर प्वाइंट पर एक आईपीएस अधिकारी की नजर रहेगी। एसपीजी सुरक्षा प्राप्त राहुल गांधी को लेकर खुफिया एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी किया है।अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय से राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए 13 आईपीएस अधिकारी, 18 एएसपी, 30 डीएसपी के साथ एसएएफ की 4 कंपनियां, एसटीएफ जबलपुर की एक कंपनी और डीजी रिजर्व के 6 सौ जवान उपलब्ध कराए हैं। पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस बल सतना पहुंच गया है।पुलिस के साथ एनएसजी कमांडो, बुलेटप्रूफ गाड़ियां, जैमर वाहन, डाग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, खुफिया एजेंसियों के अफसर भी सतना पहुंच गए हैं। साथ ही रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा समेत आसपास के जिलों का बल, होमगार्ड, यातायात और ममेला पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में कुल 15 सौ अधिकारी-कर्मचारी लगाएं जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म