SC/ST एक्ट के खिलाफ 6 सितंबर को बंद के मद्देनजर पुलिस सतर्क

Image result for sc st act photo छह सितंबर के कथित भारत बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एससी/एसटी एक्ट के विरोध में कुछ सवर्ण संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। 
आईजी इंटेलिजेंस मकरंद देउस्कर ने इस बारे में बयान जारी किया है. बताया जाता है कि छह सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए बंद का आह्वान अलग-अलग संगठनों ने किया है। बंद के इस आह्वान के मद्देनजर प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म