हरीश भार्गव - विशोक व्यास कोलारस-शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओ की मीटिंग लेकर गुना की ओर जा रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खण्डवा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान पजेरो लगजरी कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 1707 सहित एक अन्य वाहन भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ चल रहा था आगामी 9 अक्टूम्बर को शिवपुरी में आयोजित राष्टï्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा शिवपुरी से गुना की ओर मीटिंग लेने के लिए निकले थे। इसी बीच शुक्रवार की शाम प्रभात झा की कार टोल से निकल गई किन्तु खण्डवा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के दो वाहनो को पूरनखेडी टोल प्लाजा पर शुक्रवार की शाम 5:30 से 6 बजे तक करीब आधा घंटे रोक कर रखा इस बीच टोल कर्मी ऊपर से आदेश न होने का हवाला देकर उक्त कारो को बिना शुल्क के निकालने को तैयार नही थे। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओ को पूरनखेडी टोल पर नंदकुमार सिंह चौहान के वाहन को रोकने की जानकारी मिली। लुकवासा एवं कोलारस से भाजपा के कार्यकर्ता टोल पर पहुंचे और टोल पर भाजपाईयो की भीड देख कर टोल के मैनेजर ने अंतत: वाहनो को बिना शुल्क के भाजपा कार्यकर्ताओ के दबाव में निकाला। कुल मिला कर सांसद के वाहन को बिना टोल दिये न निकालने पर सांसद को 30 मिनिट इंतजार करना पडा। वहीं टोल कर्मियो ने भाजपाईयो के दबाव में विना टोल के दोनो वाहनो को निकाला।