द्वितिय वार्षिक महा महोत्सव 6 जनवरी से कैलधार में - स्वामी केशवाचार्य



कोलारस- कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले ग्राम टुडयावद के पास स्थित भगवान कपिल मुनि श्री हरि विष्णु जी के मंदिर प्रांगण कैलाधार जो कि कोलारस ही नही बल्कि मध्य प्रदेश में एक अलग पहचान रखता है गंगा सागर कोलकाता में कपिल मुनि भगवान के दर्शन करने का पुण्य फल मकर सक्रान्ति के दिन मिलता है। वहीं फल कोलारस में भगवान कपिल मुनि श्री हरि विष्णु जी के दर्शन करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। जो लोग गंगा सागर नही पहुंच पाते वह लोग मकर सक्रान्ति के दिन लगने बाले कैलधार मेले में आकर गंगा सागर की तरह भगवान कपिल मुनि के दर्शन कर पुण्य अर्जित करते है। बृन्दावन धाम के प्रमुख संत स्वामी केशवाचार्य जी महाराज इसी स्थान पर एक विशाल यज्ञ का आयोजन कर चुके है। जिसमें क्षेत्र के हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान कपिल मुनि के दर्शन लाभ प्राप्त किये थे। उसके बाद से इस स्थान पर श्रीमद भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन एक बार हो चुका है इस बार भी समस्त क्षेत्रवासियो के सहयोग से 6 जनवरी रविवार से कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत महापुराण का आयेाजन प्रारंभ होगा जिसमें कैलधार के आस पास के हजारो भक्तगण उक्त कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगे। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक स्थलो में कैलधार स्थित भगवान कपिल मुनि का स्थान एक अलग पहचान रखता है वैसे तो यहां दर्शन करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता ही है किन्तु मकर सक्रान्ति के दिन लगने बाले मेले में क्षेत्र के हजारो भक्तगण गंगा सागर की तरह यहां भी भगवान कपिल मुनि के दर्शन लाभ प्राप्त करने आते है इस दौरान यहां एक शूच्छम दुकाने सजा कर मेले का आयोजन भी वर्षो से किया जाता रहा है जो कि इस बार भी 14 एवं 15 जनवरी को दो दिन देखने को मिलेगा।  
द्वितीय वार्षिक महा महोत्सव का भव्य आयोजन मकर सक्रांति के मेला पावन पर्व पर श्री मद भगवद्गीता सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन कपिल मुनि भगवान के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कैलधार में दिनांक 6 जनवरी से प्रारम्भ होकर 14 जनवरी को पूर्ण आहूति भंडारा एवं प्रसाद वितरण सुनिश्चित है जिसमें स्वामी केश्वचार्य जी महाराज के मुखारविंद से होने जा रहा है स्वामी केश्वचार्य जी महाराज ने अपील की है क्षेत्र एवं दूर दराज के सभी भक्तगण तन मन धन से आयोजन को सफल बनाएं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म