सिंध नदी में बोरे में तैरती मिली लाश



कोलारस-कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली आने बाली सिंध  नदी में ग्रामीणों को एक लाश बोरे में बंद तैरती मिली। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से निकालकर शिनाक्त करने के प्रयास में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र में संदेशपुर और पचावली के बीच सिंध नदी में ग्रामीणों को एक बोरा बहता हुआ दिखाई दिया। जब बोरे को देखा तो उसमें एक लाश दिखाई दी। ग्रामीणो ने इस लाश की सूचना रन्नौद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उक्त लाश बोरे में बंद थी इस लाश के हाथ बंधे हुए थे। माना जा रहा है कि इस लाश को किन्ही लोगों ने हत्या कर लाश को बोरे में बंधकर फैंक दिया है। पुलिस इस लाश की शिनाक्त में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म