कलेक्टर अनुग्रह पी ने मंगलवार को जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी


shivpuri collector photo के लिए इमेज परिणाम
शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी मंगलवार को अवकाश से लौट आईं। अवकाश से लौटने के बाद नवागत कलेक्टर ने प्रशासनिक कामकाज देखा। इस दौरान कलेक्टर ने प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र के एक किसान अजीत जाटव के खेत में बिजली ट्रांसफार्मर न लग पाने पर किसान द्वारा बीते शुक्रवार को कलेक्टर के पैरों में गुहार लगाए जाने का मामला एकाएक सुर्खियों में आने के बाद नवागत कलेक्टर चर्चा में आईं थीं। किसान के साथ हुए इस वाक्या के बाद नवागत कलेक्टर छुट्टी पर चली गई थीं। मंगलवार को वह अवकाश से लौट आईं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म