कोलारस एसडीओपी की माताजी का दुखद निधन

विधायक, पत्रकार, कांग्रेस नेताओ ने किया शोक व्यक्त

कोलारस-कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा की बयोवद्घ माताजी का 96 वर्ष की उम्र में  बीते सप्ताह दुखद निधन हो गया। कोलारस एसडीओपी की वयोवृद्घ माताजी के दुखद निधन पर कोलारस सहित ग्वालियर एवं पुलिस अधिकारियो से लेकर भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओ ने इस अवसर पर कोलारस  एसडीओपी के ग्वालियर स्थित कलैक्ट्रट मार्ग निवास पर पहुंच कर शोक सम्बेदनाये व्यक्त की। तथा दुख की इस घडी में वर्मा परिवार को धैर्य धारण कर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। इस अवसर पर विगत दिवस कोलारस से प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव, सम्पादक शाकिर खान सहित पुलिस के अन्य लोग उनके निवास पर पहुंच कर उनकी माताजी के चरणो में पुष्प भेंट किये तथा शोक सम्बेदनायें व्यक्त की। इनके अलावा कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, जनपद उपाध्यक्ष बदरवास रामवीर यादव, भाजपा नेता कल्याण सिंह यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी, भाजपा नेता आलोक विंदल, पार्षद राजकुमार भार्गव, धीरेन्द्र शिवहरे सहित अनेक लोगो ने दुख की इस घडी में वर्मा परिवार को ईश्वर से शक्ति प्रदान करने तथा अमर आत्मा को मुक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म