शील कुमार यादव, शाकिर खान - मंगलवार 1 जनवरी को अंग्रेजी कलैण्डर के हिसाव से नव वर्ष का आगाज हो चुका है हिन्दी पंचांग के हिसाव से नव वर्ष गुडीपडवा के हिसाव से सनातन धर्म के लोग मनाते है किन्तु विश्व भर में एक सैंकडा से भी अधिक लोग 1 जनवरी को अंग्रेजी कलैण्डर के हिसाव से नव वर्ष एक दूसरे को बधाईयां देकर अपनी खुशी का इजहार कर मनाने की परम्परा हमारे देश में भी चल रही है। उसी परम्परा का निर्वाहन करने हुये मंगलवार को क्षेत्र के सभी लोगो ने नव वर्ष की शुभकामनाऐं एक दूसरे को प्रदान की इसी मौके पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव एवं टूडे टाईम्स इण्डिया न्यूज चैनल के प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव ने भी नव वर्ष के मौके पर कोलारस सहित जिले, प्रदेश, देश भर के लोगो को नव वर्ष के मौके पर शुभकामनाऐं दी। साथ ही कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आये सभी लोग अगले वर्ष के आने तक भाई चारे के साथ रहे क्षेत्र में कभी भी तनाव एवं विवाद की स्थिति पैदा न होने दे शासन की योजनाओ का लाभ सभी प्राप्त करें तथा वर्ष भर गरीब, कमजोर, निशा:य लोगो की अधिक से अधिक मदद करें सामाजिक सरोकार के कार्यो में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।
Tags
कोलारस
