कोलारस-कोलारस में जगतपुर चौराहे के पास श्रीराम स्टील इंड्रस्ट्रीज का संचालन करने बाले रामकिशन धाकड खैराई बाले उम्र करीब 40 वर्ष का विगत दिवस दुखद निधन हो गया। युवा व्यवसायी धाकड के दुखद निधन पर धाकड समाज के अलावा खैराई से लेकर कोलारस के लोगो ने शोक सम्बेदनायें व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने बालो में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पार्षद राजकुमार भार्गव, भाजपा नेता शिखर धाकड, राकेश चौबे, रामजीलाल धाकड, गोपाल गौड, गोपाल कवीरपंथी सहित अनेक लोगो ने शोक सम्बेदनाये व्यक्त की है।