राष्टï्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की समस्त कोलारस क्षेत्र वासियो को शुभकामनाऐं



विधायक रघुवंशी, पूर्व विधायक यादव, प्रधान सम्पादक भार्गव ने दी शुभकामनाऐं

कोलारस-भारत के 70 वे गणतंत्र दिवस राष्टï्रीय पर्व शनिवार की सुबह 7:30 पर कार्यालयो में झण्डा बंदन के साथ प्रारंभ होगा जो कि शनिवार को दोपहर तक सांस्क्रतिक कार्यक्रम उसके बाद स्कूलो में कार्यक्रमो का दौर शनिवार को दिनभर जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, प्रधान सम्पादक टूडे टाईम्स इण्डिया हरीश भार्गव ने समस्त लोगो को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक - हार्दिक शुभकामनाऐं दी है। विधानसभा मुख्यालय कोलारस में शासकीय एवं निजी कार्यालयो पर झण्डा बंदन के उपरांत उत्क्रष्टï विद्यालय मानीपुरा के प्रांगण में शनिवार सुबह 9 बजे से सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित होगा जहां कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी मौजूद रहेगे उन्होने भाजपा के सभी पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओ से लेकर सभी मतदाताओ से गणतंत्र दिवस के राष्टï्रीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इसी क्रम में पूर्व विधायक कोलारस महेन्द्र यादव जिला स्तर पर आयोजित सांस्क्रतिक कार्यक्रम में शामिल होगे उन्होने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से 15 वर्ष बाद जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी प्रभारी मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर द्वारा झण्डा बंदन के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इसी क्रम में टूडे टाईम्स इण्डिया न्यूज चैनल के प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव ने शनिवार सुबह 7:30 बजे मेला ग्राउण्ड के सामने स्थित प्रधान कार्यालय पर झण्डा बंदन के कार्यक्रम में पत्रकारगणो से शामिल होने की अपील की है। इसी क्रम में नगर परिषद कोलारस के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे द्वारा नगर परिषद कार्यालय पर झण्डा बंदन सुबह 8 बजे किया जायेगा। जिसमें कोलारस नगर के सभी लोगो से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 

मुख्य कार्यक्रम में झण्डा बंदन करेंगी जनपद अध्यक्ष जाटव
कोलारस के उत्क्रष्टï विद्यालय प्रांगण में 70 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद अध्यक्ष कोलारस शकुन बाई जाटव द्वारा झण्डा बंदन सुबह 9 बजे किया जायेगा। जिसके बाद कोलारस एसडीएम अशीष तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। जिसके उपरांत पीटी प्रदर्शन सांस्क्रतिक कार्यक्रम के उपरान्त झांकी, पुरूस्कार वितरण एवं अंत में आभार प्रकट किया जायेगा। उत्क्रष्टï विद्यालय प्रांगण में आयोजित झण्डा बंदन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शकुन बाई जाटव होंगी जबकि कार्यक्रम में नये एवं विशेष मेहमान कोलारस के नव निर्वाचित विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी होंगे। उनके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, कोलारस जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष लालू चौहान जनप्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहेगे। इसके अलावा अधिकारी गणो में विशेष रूप से पहली बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में ढ्ढ्रस् एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, कोलारस थाना प्रभार सुरेन्द्र सिंह सिकरवार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में पहली बार शामिल होंगे। इनके अलावा अन्य विभागो के विभाग प्रमुख झांकियो के प्रदर्शन के अलावा कार्यक्रम में शामिल होगे। वहीं मध्य प्रदेश शासन के अधिमान्य एवं प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म