रामेश्वर धाम परिवार द्वारा शनिवार को मनाया गया राधा रानी के संग कृष्णजी का व्यावला उत्सव


कोलारस-कोलारस नगर के राई की पौर दरवाजे के ऊपर पाराशर परिवार के द्वारा राधा गोपालजी के मंदिर पर शनिवार को राधाजी के संग कृष्ण जी के विवाह का व्यावला उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पाराशर परिवार के राधा रानी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तथा राधा रानी के संग कृष्णजी के विवाह का व्यावला उत्सव बडे ही धूम धाम के साथ रामेश्वर धाम परिवार के मुखिया राकेश पाराशर - मुकेश पाराशर मठाधीश के द्वारा शनिवार को शाम के समय व्यावला उत्सव मनाया गया। व्यावला उत्सव के उपरांत सैंकडो भक्तगणो ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। रामेश्वर धाम मंदिर के व्यवस्थापक द्वारा धार्मिक आयोजनो का क्रम निरंतर जारी रहता है। वर्ष भर शंकरजी के कार्यक्रम एवं सोमवार को रामेश्वर धाम मंदिर प्रागंण में भजन कीर्तन के आयोजन किये जाते है। तथा इस बार राधा रानी कृष्णजी के मंदिर के पुजारी भगवान पाराशर  - लखन पाराशर के द्वारा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजा कर काफी लम्बे समय बाद व्यावला उत्सव मनाया जिसमें भक्तो ने दर्शन लाभ के साथ व्यवला उत्सव के दौरान प्रसाद ग्रहण किया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म