धूम धाम के साथ मनाया गया कोलारस में गणतंत्र दिवस



कोलारस- कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर वीते रोज शनिवार को गणतंत्र दिवस के पावन राष्टï्रीय पर्व पर शासकीय एवं निजी कार्यालयो पर झण्डा बंदन के उपरांत सुबह 9 बजे मानीपुरा स्थित उत्क्रष्टï विद्यालय प्रांगण में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि शकुन बाई जाटव द्वारा मुख्य कार्यक्रम में झण्डा बंदन किया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संदेश का कोलारस एसडीएम आईएस आशीष तिवारी द्वारा संदेश बाचन किया गया। जिसके बाद एनसीसी के छात्रो द्वारा परेड की गई। इसी बीच कोलारस पुलिस के जवानो ने बंदूको के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी इसके उपरांत पहले जूनियर उसके बाद सीनियर ग्रुप के स्कूलो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति के गीतो पर प्रस्तुत किये। स्कूलो के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद स्कूलो को पुरूस्कार वितरण किये गये। जिसमें पहले नम्बर पर जूनियर ग्रुप में ब्राईट केरियर स्कूल कोलारस रहा तथा सीनियर ग्रुप में पहले नम्बर पर कन्या विद्यालय कोलारस की छात्रायें रही। इसके अलावा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में द्वितिय एवं त्रृतीय पुरूस्कार के उपरांत झांकियो में प्रथम पुरूस्कार महिला बाल विकास की झांकी को दिया गया। जिसमें आकर्षण का केन्द्र एक महिला द्वारा ट्रैक्टर चला कर महिला बाल विकास के रथ को निकाला जिसके कारण उन्हे प्रथम पुरूस्कार मिला। वहीं झांकियो में दूसरा पुरूस्कार सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षा विभाग को मिला जबकि तीसरा स्थान पीएचई विभाग कोलारस को मिला। इसके अलावा उत्क्रष्टï कार्य करने बाले अधिकारी एवं कर्मचारियो को भी कोलारस एसडीएम एवं मुख्य अतिथि के द्वारा सील्ड, प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ठण्ड के बीच अतिथियो को नगर परिषद कोलारस द्वारा पानी की व्यवस्था समय - समय पर उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शकुन बाई जाटव, विशेष अतिथि कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कार्यक्रम आयोजक कोलारस एसडीएम आईएस आशीष तिवारी, जनपद पंचायत की सीईओ, नगर परिषद सीएमओ प्रियंका सिंह के अलावा विशेष अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, जनपद उपाध्यक्ष लालू चौहान, प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमरिया, कांग्रेस कोलारस अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी एवं अभिभाषको से लेकर पत्रकारगण मौजूद थे। जिनमें धीरेन्द्र शिवहरे, दीपक बत्स, अशोक चौबे, अनंत सिंह जाट, गोपाल कवीरपंथी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म