भोपाल में अब वंदे मातरम् का गायन नए स्वरूप में जनता की सहभागिता के साथ किया जाएगा। इसके लिए पुलिस बैंड राष्ट्रीय भावना को जाग्रत करने वाले गीतों की धुन बजाते हुए शौर्य स्मारक से 10.45 बजे प्रारंभ होकर वल्लभ भवन पहुंचेगा। आम जनता भी पुलिस बैंड के साथ वंदे मातरम् में शामिल हो सकेगी। वल्लभ भवन पहुंचने पर राष्ट्रीय गान “जनगणमन“ और राष्ट्रीयगीत “वंदे मातरम्“ गाया जाएगा। वल्लभ भवन प्रांगण में राज्य शासन के अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व मंत्री भाग लेंगे। इसके अलावा संभाग/ जिला मुख्यालय पर उक्त कार्यक्रम प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर कार्यालय प्रारंभ होने के तत्काल पूर्व समारोहपूर्वक आयोजित करें। इस दौरान राष्ट्रीय गान “जनगणमन“ और राष्ट्रीयगीत “वंदे मातरम्“ का गायन किया जाए।
Tags
मध्यप्रदेश