कोलारस - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विभिन्न विद्यालय एकत्रित होकर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नगर परिषद कोलारस द्वारा किया गया और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने रंगारंग कार्यक्रमों की झांकियां को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में सरकारी विभागों जैसे नगर परिषद, महिला बाल विकास, लोकयात्रीय विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग ,आदि द्वारा भी झांकियां लगाई गई। इसमें प्रथम पुरस्कार महिला बालविकास को और 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार अनुविभागीय अधिकारी आशीष तिवारी द्वारा दी गई। और इन विभागों में जिसने अच्छा कार्य किया उसे कलेक्टर द्वारा प्रसन्ना पत्र दिए गए ।इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में सीनियर प्रथम पुरस्कार कन्या हाई सेकेंडरी विद्यालय और जूनियर प्रथम पुरस्कार ग्लोबल माध्यमिक विद्यालय को पुरस्कार नपा अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे द्वारा वितरण की गई । इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी ,महिला पदाधिकारी व पत्रकार गण और गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
Tags
कोलारस
