कोलारस- हमारे देश की खातिर महापुरुष महात्मा गांधी ,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया और जिससे हमारा देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ उन्हीं के बताए हुए सिद्धांतों व कर्तव्यनिष्ठ होकर हमें देश की सुरक्षा करेंगे तभी हम सुरक्षित रह सकेंगे यह बात नगर परिषद कोलारस अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं से झंडा वंदन के उपरांत कहीं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद कोलारस में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर झंडा वंदन नप अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ,सीएमओ प्रियंका सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाई कुशवाह,महेश गुप्ता पार्षद, रामबाबू ने निवौरिया, राज कुमार भार्गव ,वीर सिंह जाटव ,सोनू जादौन, मंगल सिंह कुशवाह ,आदि पार्षद गण व कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Tags
कोलारस
